फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishore Sahu: 'कुवांरा बाप' और 'गाइड' जैसी फिल्मों से बनाई पहचान, एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में नाम कमाया

Fri, 22 Nov 2024 11:54 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पर्दे पर अभिनय किया, बेहतरीन फिल्मी कहानियां लिखी, अलग किस्म का निर्देशन और शानदार फिल्मों का निर्माण भी किया। कुछ ऐसी ही अपार प्रतिभा के धनी रहे किशोर साहू। इनके फिल्मी करियर और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें, जानिए। 
 
विज्ञापन
1 of 5
किशोर साहू - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश राज के राजनांदगांव स्टेट (आज के छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव जिला) में एक संपन्न परिवार में 22 नवंबर 1915 को जन्म हुआ किशोर साहू का। पढ़ाई के लिए उन्हें नागपुर विश्वविद्यालय जाने का अवसर मिला। इस दौरान वह स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हुए और देश को आजाद करने में अपना योगदान देने का प्रण लिया। किशोर साहू को लघु कथा लिखने का शौक रहा, यही शौक उन्हें आगे सिनेमा की दुनिया में लेकर गया। आज किशोर साहू की जयंती है। इस अवसर पर जानिए उनके अभिनय से सजी कुछ फिल्मों के बारे में, साथ ही किन फिल्मों से वह बतौर निर्माता, निर्देशक और लेखक जुड़े रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
किशोर साहू-अभिनेत्री देविका रानी - फोटो : सोशल मीडिया
देविका रानी जैसी अदाकारा संग करियर की शुरुआत
किशोर साहू को फिल्मों में अभिनय करने का पहला मौका फिल्म 'जीवन प्रभात' के जरिए मिला। अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें अपने समय की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री देविका रानी के साथ काम करने का अवसर मिला। इसके बाद वह 'बहूरानी' जैसी एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बने। 
विज्ञापन

3 of 5
किशोर साहू की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक के तौर पर बनाई बेहतरीन फिल्में 
जल्द ही बतौर निर्देशक भी किशोर साहू सक्रिय हो गए, उन्होंने 'कुंवारा बाप (1942)' नाम की फिल्म का निर्देशन किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत चली। इसके बाद तो साहू ने निर्देशक के तौर पर कई बड़ी और हिट फिल्में बनाई। जिसमें 'राजा', 'शरारत', 'वीर कुणाल', 'सिंदूर', 'नदिया के पार', 'किस्मत का खेल', 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसी फिल्में रहीं। इनके अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। वहीं कुछ फिल्मों से किशोर साहू बतौर लेखक भी जुड़े रहे। लेखक के तौर पर उन्होंने 'दिल अपना प्रीत पराई' जैसी बेहतरीन फिल्म लिखी। इस फिल्म में मीना कुमारी और राजकुमार जैसे नामी कलाकारों ने अभिनय किया। 

4 of 5
देवानंद की फिल्म 'गाइड (1965)' - फोटो : सोशल मीडिया
गाइड फिल्म में मार्को का किरदार हुआ चर्चित  
ऐसा नहीं था कि किशोर साहू एक बार निर्देशक बन गए, तो वह अभिनय के क्षेत्र को भूल गए। वह अभिनय करने के लिए भी तैयार नजर आए। फिल्म 'गाइड (1965)' में दर्शकों का ध्यान उनके किरदार पर गया, इस फिल्म में उन्होंने वहिदा रहमान के पति मार्को का किरदार निभाया। फिल्म में देवानंद जैसे सुंदर और उम्दा कलाकार के होने के बावजूद किशोर साहू अपने अभिनय की छाप दशकों पर छोड़ने में कामयाब रहे। वह देवानंद की ही फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' और 'गैबलर' में भी नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोर साहू - फोटो : सोशल मीडिया
दो बार हुआ किशोर साहू को प्रेम 
किशोर साहू ने अपनी सह-कलाकार स्नेहप्रभा प्रधान से शादी की लेकिन यह शादी लंबी नहीं चली। साल 1943 में अदालती लड़ाई के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने प्रीति नाम की एक महिला के साथ विवाह किया। साहू के दूसरी शादी से चार बच्चे हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें