kartik aaryan
बीते दिनों कार्तिक ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था, 'इन दिनों मैं अपने काम की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मेरा मानना है कि रिलेशनशिप में रहने के लिए काफी वक्त की जरूरत होती है, लेकिन मैं अपनी रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाता हूं तो मुझे इस बात का अफसोस होता है। मैं दूसरे के साथ ऐसा नहीं करना चाहता, इसलिए मैं अभी सिर्फ अपने काम को लेकर ही कमिटेड हूं। अगर मैं किसी प्रोड्यूसर या एक्ट्रेस के साथ मीटिंग के लिए जाता हूं तो इसे मेरे रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जाने लगता है। लोगों को इस बारे में लिखने में मजा आता है। मैं कितना किसी को रोक लूंगा।'