फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ponniyin Selvan: ‘पोन्नियिन सेलवन’ से सामने आया कार्थी का फर्स्ट लुक, राजकुमार के किरदार में खूब जंचे अभिनेता

Tue, 05 Jul 2022 04:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में काफी लोकप्रिय हो रही है। बीते कुछ समय पर बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। पुष्पा, आराआरआर, केजीएफ 2 के बाद अब एक और नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
विज्ञापन
1 of 4
पोन्नियिन सेलवन से कार्थी का लुक - फोटो : ट्विटर

देशभर में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की फिल्में काफी लोकप्रिय हो रही है। बीते कुछ समय पर बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। पुष्पा, आराआरआर, केजीएफ 2 के बाद अब एक और नई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इन दिनों मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देख दर्शकों की फिल्म के लिए बैचेनी बढ़ गई है। इसी बीच अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : ट्विटर

हाल हीं में मेकर्स ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ से अभिनेता कार्थी का लुक जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के इस नए पोस्टर में कार्थी को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता को राजकुमार वंथियाथेवन के रूप में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,  ‘बिना राज्य का राजकुमार, साहसी और एक जासूस। पेश है वंथियाथेवन। सामने आए फिल्म के पोस्टर  में घोड़े पर बैठे कार्थी लंबे बालों के साथ बेहतरीन लग रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : ट्विटर

फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले विक्रम का पहले लुक सामने आया था, जिसमें अभिनेता का दमदार अंदाज देखने को मिला था। फिल्म के मेकर्स एक के बाद एक फिल्म के सभी स्टार कास्ट का लुक दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। इस पोस्टर्स को देख फैंस की उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है। बता दें कि करीब 500 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का पहला भाग 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। 

विज्ञापन

4 of 4
पोन्नियिन सेलवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कहानी 10वीं सदी के आसपास बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष पर आधारित है। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियिन सेलवन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार विक्रम जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी संग कई कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म तमिल के अलावा हिंदी तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें