कादर खान ने बतौर एक्टर, कॉमेडियन और राइटर बन बॉलीवुड को अपनी जिंदगी के 45 साल दिए । उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया । अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया । कादर खान को खूब नाम, शोहरत और पैसा मिला लेकिन अपने अंतिम दिनों में वो बिल्कुल अकेले थे । कादर खान का निधन 31 दिसंबर 2018 को 81 साल की उम्र में हो गया था । जानते हैं आखिरी दिनों में कैसी थी उनकी हालत....