फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को हुआ ब्रेन कैंसर, अस्पताल में भर्ती, 10 दिन बाद सामने आएगी सच्चाई

Wed, 07 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को ब्रेन ट्यूमर के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट कर बताया था कि वो किसी गंभीर बीमारी से जूंझ रहे हैं। लेकिन अब सामने आ गया है कि वे ब्रेन ट्यूमर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान
इरफान खान ब्रेन ट्यूमर की चौथी स्टेज पर है, जहां यह बीमारी और भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा खबर यह भी है कि जल्द ही उनका ऑपरेशन किया जा सकता है। इरफान खान ने खुद सोमवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि पिछले 15 दिनों से उनकी जिंदगी खतरे में चल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
irrfan khan with wife
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'मुझे क्या हुआ है इस बारे में मुझे भी कोई जानकारी नहीं है। जो मेरी रिसर्च है उससे ये लग रहा है कि मुझे कोई गंभीर बीमारी हो गई है। मैं हार नहीं मान रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। आप इसको लेकर कयास ना लगाए। 10 दिनों में जब जांच पूरी सामने आ जाएगी तो मैं खुद ही आपको इसके बारे में बता दूंगा। 

4 of 5
इरफान खान
बता दें कि इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से एक दिन पहले ही इरफान खान के बारे में यह खबर आई कि उन्हें पीलिया हो गया है। जिसके बाद उन्होंने कई टेस्ट करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'हिंदी मीडियम' के पोस्टर में इरफान खान और पाकिस्तनी एक्ट्रेस सबा कमर
रिपोर्ट में इरफान खान को पीलिया आने की खबर एकदम सही साबित हुई है। वहीं रिपोर्ट के जरिए ही ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें