फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान को 'गोली मारने' वाला ये हीरो दे चुका है उनके लिए 'जान' भी

Wed, 10 May 2017 09:45 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
इंदर कुमार
बॉलीवुड में लोग अक्सर उगते सूरज को ही सलाम करते हैं। सूरज अस्त तो लोग उसे भूल ही जाते हैं...और इसका जीता-जागता उदाहरण है ये हीरो।

कभी इस हीरो के चॉकलेटी चेहरे पर लड़कियां मर मिटती थीं, लेकिन एक गलत कदम ने इस हीरो और उसके करियर को गर्त में ही पहुंचा दिया। इस गलती को सुधारने की बहुत कोशिश की गई।

आखिरकार सलमान को इस हीरो की मदद के लिए आगे आना पड़ा। इस हीरो और उसके परिवार के लिए सलमान के एक मसीहा के तौर पर सामने आए।
विज्ञापन

2 of 11
इंदर कुमार
ये हैं एक्टर इंदर कुमार। इंदर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'मासूम' से की थी। ये फिल्म फ्लॉप रही और इससे इंदर के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। सुपरस्टार बनने के चक्कर में इंदर कुमार ने क्या क्या नहीं किया लेकिन कोई सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

3 of 11
इंदर कुमार
जब लीड हीरो के तौर पर इंदर कुमार नहीं चल पाए तो मजबूरन उन्हें साइड हीरो के रोल करने पड़े। अपनी पहचान बनाने के लिए सालों तक उनकी जद्दोजहद जारी रही। फिल्में तो इंदर कुमार को खूब मिलीं लेकिन साइड हीरो के तौर पर वो बॉलीवुड में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए।

4 of 11
इंदर कुमार
एक वक्त तो ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में चलना ही बंद हो गईं। ऐसे में उन्हें टीवी का भी सहारा लेना पड़ा था। मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदर कुमार मिहिर विरानी के लीड रोल में भी नजर आए।
विज्ञापन

5 of 11
इंदर कुमार
सालों की मशक्कत के बाद भी जब इंदर कुमार सुपरस्टार नहीं बन पाए तो वो निराश हो गए और इसी निराशा में उन्होंने शराब को गले लगा लिया था। इसका खुलासा उनकी पत्नी पल्लवी ने भी एक इंटरव्यू में किया था।
विज्ञापन

6 of 11
इंदर कुमार
शराब के नशे में इंदर ने खुद को इस कदर डुबो लिया कि उन्हें किसी और चीज का होश ही नहीं रहा। ऐसे में सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए। सलमान ने इंदर कुमार को शराब की लत से उबारने में काफी मदद की। इतना ही नहीं सलमान ने इंदर को अपनी फिल्मों में भी काम दिया।
विज्ञापन

7 of 11
इंदर कुमार
इंदर ने सलमान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'कहीं प्यार ना हो जाए'  और 'वॉन्टेड' में काम किया। तीनो ही फिल्मों में इंदर कुमार के काम को काफी सराहा गया। फिल्में हिट रहीं तो इनका फायदा इंदर कुमार को भी हुआ।

8 of 11
इंदर कुमार
फिल्म 'वॉन्टेड' ने तो जबरदस्त सफलता पाई। इस फिल्म में इंदर सलमान के भाई बने थे जिसने भाई के राज को राज रखने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा दी। वहीं दूसरी फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में इंदर कुमार प्रेमिका के लिए इतने पागल हो जाते हैं कि वो सलमान को गोली तक मार देते हैं।

9 of 11
इंदर कुमार
धीरे-धीरे इंदर कुमार लाइमलाइट में आ गए। फिल्मी गलियारों में उनकी चर्चा अक्सर सलमान के दोस्त के तौर पर होने लगी। वो हमेशा सलमान के साथ ही नजर आते थे। सलमान के साथ क्लोज कनेक्शन का फायदा भी इंदर कुमार को मिल रहा था।

10 of 11
इंदर कुमार
जब इंदर कुमार के पास काम नहीं था तो सलमान इंदर और उनके परिवार के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए। पैसों से लेकर काम तक, हर तरह से सलमान ने इंदर कुमार के परिवार की मदद की। इस बात को इंदर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल भी किया था।
विज्ञापन

11 of 11
इंदर कुमार
लेकिन एक गलती ने इंदर कुमार के करियर को तबाह ही कर दिया। 2014 में इंदर कुमार एक रेप केस में फंस गए जब एक महिला ने उन पर रेप और शोषण करने का आरोप लगाया। हालांकि इंदर कुमार ने इन आरोपों का खंडन किया। बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई लेकिन इंदर कुमार का करियर गर्त में चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें