बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और पत्नी सुजैन खान का तलाक बहुत सुर्खियों में रहा। दोनों ने साल 2014 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि कई मौकों पर दोनों साथ ही नजर आते हैं। इतना ही नहीं ऋतिक और कंगना विवाद के बीच भी ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने भी ऋतिक का साथ दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
Hrithik Roshan
तलाक के बाद भी दोनों कई बार बच्चों के साथ हॉलीडेज पर साथ देखें गए लेकिन ऐसा शायद पहली बार हुआ कि दोनों ने एक साथ कही टाइम स्पेंड करने का प्लान बनाया हो। जीहां एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा जाने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन
3 of 5
Hrithik Roshan
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक ऋतिक और सुजैन 22 मार्च को गोवा जा सकते हैं। यहां दोनों कुछ दिन एक साथ वक्त बिताएंगे। तलाक के बाद दोनों का इस तरह से एक साथ टाइम स्पेंड करना कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा करता है कि दोनों एक बार फिर शादी कर सकते हैं।
4 of 5
hrithik roshan
बनारस में अपकमिंग फिल्म सुपर 30 का शूट पूरा करके लौटे ऋतिक रोशन सुजैन के साथ गोवा जाएंगे। खबर यह भी थी कि ऋतिक और सुजैन के बीच अब दूरियां कम हो गई हैं। आपको बता दें कि दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।
सुपर 30 में ऋतिक एक बिहारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।