फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda Wife Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने नेपोटिज्म पर साधा निशाना, बोली-'दूसरे लोगों को मौका दो'

Sat, 04 Jan 2025 01:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा खुद एक स्टार वाइफ हैं, उनके बच्चे भी स्टार किड्स हैं। इसके बावजूद भी सुनीता का कहना है कि नेपोटिज्म को बंद करना चाहिए।  

विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों के लिए बॉलीवुड में जानी-जाती हैं। हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता ने बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म को लेकर बात की। गोविंदा की पत्नी सुनीता का कहना है कि चंद स्टार किड्स को ही बॉलीवुड में काम मिलता है। 

विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

नेपोटिज्म बंद करने को कहा 
सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड से ज्यादा बेहतर काम साउथ में हो रहा है। जबकि बॉलीवुड में सिर्फ ग्रुप बने हुए हैं, अच्छा काम नहीं हो रहा है। इसलिए वह इंडस्ट्री वालों को कहती हैं, ‘आप लोग मौका तो दो काम करने का, यह नेपोटिज्म बंद करो। दूसरे लोगों को भी काम करने का मौका देना चाहिए।’

 
विज्ञापन

3 of 5
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

इंडस्ट्री में स्टार किड्स के ग्रुप बने हुए हैं
इंटरव्यू में आगे गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया कि बॉलीवुड में कुछ खास ग्रुप बने होते हैं। अगर कोई इस ग्रुप का हिस्सा है तो ही बॉलीवुड में काम मिलता है वरना आपको अनदेखा कर दिया जाता है। सुनीता का कहना है कि दर्शक कब तक कुछ चुनिंदा स्टार किड्स को देखते रहेंगे, नए चेहरों को भी मौका मिलना चाहिए।

 

4 of 5
गोविंदा, टीना आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम govinda_herono1

गोविंदा की बेटी टीना का करियर 
नेपोटिज्म बंद करने पर सुनीता आहूजा इसलिए बयान दे रही हैं, क्योंकि उनकी बेटी टीना आहूजा को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है। टीना के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। अभी टीना के पास कोई अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

रिश्तों पर भी की बात 
कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा से रिश्ते में बेवफाई के बारे में एक इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर हर औरत से कहना चाहूंगी कि कभी भी यह मत कहो कि तुम्हारे साथी की कोई गलती नहीं है या फिर वो निर्दोष है। अगर आपका पार्टनर ऐसा करता है, तो यह बहुत बुरा होगा।’ इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि लगता है कि सुनीता आहूजा अपनी ही कहानी बता रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें