फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाभारत' में काम कर चुके एक्टर ने भाजपा में शामिल होते ही किया बड़ा दावा

Sun, 12 May 2019 11:54 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अरुण बख्शी - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता और गायक अरुण बख्शी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (CM Raman Singh) मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन की। अरुण ने कई फिल्म और टीवी धारावाहिकों में काम किया है जिसमें महाभारत भी शामिल है।  
विज्ञापन

2 of 4
अरुण बख्शी - फोटो : ANI
बीजेपी ज्वॉइन करने पर अरुण ने कहा कि वह हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
अरुण बख्शी - फोटो : ANI
अभिनेता ने आगे कहा कि मोदी जैसा कोई नहीं है और 90 के दशक में अटल बिहारी बाजपेयी के बाद अब देश में कोई ऐसा नेता आया है। वहीं, रमन सिंह ने कहा कि कई अभिनेता और कलाकार बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं। अरुण ने 90 के दशक की कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों को प्रभावित किया था।
विज्ञापन

4 of 4
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों देश में लोक सभा चुनाव चल रहे हैं और इस बार के चुनाव में अभिनय के क्षेत्र से कई सितारे राजनीति में उतरे हैं। हाल ही में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े कलाकारों में अरुण बख्शी से पहले सन्नी देओल, निरहुआ, रवि किशन भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें