फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर अर्जुन रामपाल रेलवे स्टेशन पर खुलेआम आपत्तिजनक काम करते पकड़े गए, लगा जुर्माना

Fri, 22 Dec 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal
झारखंड के पलामू में एक्टर अर्जुन रामपाल ने ऐसी हरकत कर दी कि स्थानीय प्रशासन ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। अर्जुन रामपाल इन दिनों मेदिनीनगर के चैनपुर में हैं जहां वह अपनी आने वाली फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं।

पढ़ें: प्रियंका और शाहरुख की शादी की खबरें सुनकर दंग रह गई थीं गौरी, नौबत तलाक तक
विज्ञापन

2 of 5
arjun rampal
आम लोगों को खुलेआम सिगरेट पीते हुए आप देखते ही होंगे, लेकिन जब कोई स्टार ऐसा करे तो वह सुर्खियों में आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर अर्जुन रामपाल के साथ, जब उन्हें सिगरेट पीना महंगा पड़ गया। जी हां, दरअसल एक्टर अर्जुन रामपाल झारखंड के पलामू में अपनी फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं। यहां मेदिनीनगर के चैनपुर में सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने को लेकर उन 200 रूपए का जुर्माना लगाया गया। उन पर जिला प्रशासन ने यह जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

3 of 5
arjun rampal
तस्वीरों में अर्जुन रामपाल पलामू रेलवे स्टेशन कैंपस में सरेआम सिगरेट पीते नजर आए। लोगों ने अर्जुन की सिगरेट पीते हुए फोटोज क्लिक कर लीं। एक शख्स ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की। एसडीओ ने शिकायत दर्ज की और पलामू सर्किल ऑफिसर ने पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने के लिए अर्जुन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया।

4 of 5
Arjun Rampal
बता दें कि, फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग चैनपुर बाजार प्रांगण में हाल ही में की गई। इसमें अभिनता अर्जुन रामपाल बाजार क्षेत्र में अपना पोज दे रहे थे। फिल्म कलाकार टीनू आनंद द्वारा पान दुकान में बैठकर पान बेचने की भूमिका निभा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun rampal
इस दौरान स्टार अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकारों को देखने के लिए चैनपुर बाजार क्षेत्र में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को मजबूरन रुक-रुककर लाठियां भांजनी पड़ी थी। शूटिंग के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए, लेकिन दर्शक पूरे शूटिंग तक जमे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें