अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद अब हॉलीवुड में पहचान बनाने निकली हैं। इन दिनों वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए विदेश में हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने विदेश से फैंस के साथ खूबसूरत पलों की फोटो साझा कीं, जिस पर अर्जुन कपूर ने मजाकिया कमेंट किया। आलिया ने भी उन्हें जवाब दे डाला। इन दोनों के कमेंट खूब वायरल हो रहे हैं।