फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर से ये क्या मांग बैठे अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाई धज्जियां

Wed, 14 Feb 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anil and Anupam
बॉलीवुड के दो मंझे हुए कलाकार अनिल कपूर और अनुपम खेर एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। ये ट्वीट अनिल ने किया है जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
Anil and Anupam
बता दें कि अनुपम खेर बहुत जल्द ही एक अमेरिकन मेडिकल ड्रामा सीरीज 'बेलेव्यू' में डॉ. अनिल कपूर के रोल में नजर आएंगे। वहीं, एक्टर अनिल कपूर ने अपने ट्वीट में चौंकाने वाली बात लिख डाली है। जिस पर अनुपम का अभी कोई जवाब नहीं आया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Anil and Anupam
अनिल ने अपने ट्वीट में अनुपम खेर से रॉयल्टी मांगी है। जब अनिल को अनुपम के रोल के बारे में भनक लगी तो उन्होंने लिखा कि मेरा नाम डॉ. अनिल कपूर इस्तेमाल करने पर रॉयल्टी चाहता हूं, या फिर लीगल नोटिस का इंतजार कीजिए। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर अनिल कपूर ट्रोल होना शुरू हो गए। 

4 of 5
Anil Kapoor
हालांकि, यह तय नहीं है कि वे सिर्फ मजाक कर रहे हैं या इस बात लेकर गंभीर हैं। लेकिन यूजर्स के सवाल पढ़ने के बाद अनिल का सिर जरूर चकरा जाएगा। बता दें कि एक यूजर्स ने लिखा है कि आप डॉ. अनिल नहीं बल्कि प्रोफेशनल झूठे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor
एक ने लिखा कि दुनिया में आप अकेले अनिल कपूर नहीं हैं, गर्व महसूस करो। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि क्या आपने ये नाम पैटेंट कराया है, आपसे पहले भी कई अनिल कपूर हुए, क्या आपने उन्हें रॉयल्टी दी।  एक ने तो हद ही कर दी और पूछा कि आपको डॉरेक्टरेट की उपाधि कब मिली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें