फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का शिकार हुए निखिल द्विवेदी, खुद को किया होम क्वारंटीन

Fri, 20 Nov 2020 11:36 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वायरस एक बार फिर से अपना प्रसार तेज कर रहा है। फिर से इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस का कई फिल्मी सितारे भी सामना कर चुके हैं। अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक निखिल द्विवेदी  कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : instagram: nikhildwivedi25
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हाल ही में निखिल द्विवेदी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने कोविड-19 की जांच करवाने का फैसला किया। इस जांच में निखिल द्विवेदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से उन्हें घर में की क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। साथ ही उनकी पत्नी गौरी पंडित की भी कोविड-19 की जांच की गई। 
विज्ञापन

3 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : file photo
हालांकि गौरी पंडित की कोविड-19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी निखिल द्विवेदी ने मीडिया से बात करते हुए दी है। उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बात की। इस दौरान निखिल द्विवेदी ने कहा, 'हां मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी नहीं बोला है।

4 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : file photo
आपको बता दें कि निखिल द्विवेदी ने बॉलीवुड में अपना करियर साल 2008 में शुरू किया था। उनकी डेब्यू फिल्म माई नेम इज एंथनी गोंजाल्विस थी। इस फिल्म में निखिल द्विवेदी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, हालांकि बतौर अभिनेता उनका खास करियर नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने निर्माता के तौर पर बॉलीवुड में काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निखिल द्विवेदी - फोटो : file photo
निखिल द्विवेदी फिल्म वीरे दी वेडिंग और दंबग 3 में बतौर निर्माता काम कर चुके हैं। आखिरी बार वह हंसल मेहता की वेब सीरिज स्कैम 1992 में नजर आए थे। इस वेब सीरिज में उन्होंने त्यागी का किरदार किया था। दर्शकों ने उनके इस किरदार को खूब पसंद किया था। निखिल द्विवेदी जल्द ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म बनाने वाले हैं।  



पढ़ें: Chhath Puja 2020: दिल छू लेगा अक्षरा सिंह की आवाज में ये छठ गीत, रिलीज होते ही हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें