फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में रात को 'करिश्मा', मलाइका तो दिखीं पर न पहुंचे अर्जुन, न ही करीना

Fri, 01 Feb 2019 12:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा बीती 31 दिसंबर को 41 साल हो गईं। 2002 में फरदीन खान की फिल्म 'कितनी दूर कितने पास' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमृता, बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाई। उनके खाते में बस गिनी चुनी फिल्में हैं। बीती रात अमृता ने मुंबई में बर्थडे पार्टी दी जिसमें उनकी बहन मलाइका अरोड़ा सहित कई हस्तियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस खास मौके पर अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लदाक के साथ नजर आईं। अमृता वेस्टर्न लुक में नजर आई। उन्होंने गोल्डन कलर की ड्रेस पहन रखी थी। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस दौरान उनके पति शकील ने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ पहुंची। इस दौरान मलाइका वेस्टर्न लुक में दिखी। उन्होंने एक खास तरह की ड्रेस पहन रखी थी। ड्रेस के ऊपर उन्होंने एक अपर भी डाल रखा था। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। हालांकि इस पार्टी में अर्जुन नजर नहीं आए।

4 of 5
करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका के अलावा इस पार्टी में करिश्मा कपूर भी पहुंची। करीना, अमृता और मलाइका की बहुत अच्छी दोस्त हैं। इस दौरान करीना प्रिटेंड टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं। अपने इस लुक में वह काफी इम्प्रेस कर रही थीं। हालांकि इस पार्टी में अमृता की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पार्टी में अमृता और मलाइका के माता-पिता भी पहुंचे थे। विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अमृता का पूरा परिवार नजर आ रहा है।

देखें वीडियो...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें