200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर और पूर्व मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अंबरीश 66 साल के थे। अंबरीश के निधन के बाद न केवल सिनेमाजगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। अंबरीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर देर रात अंतिम सास ली। अंबरीश के निधन के बाद सिनेमाजगत की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।