फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के सुपरस्टार ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, इस फिल्म को मिले 10 करोड़ व्यूज

Wed, 31 Jan 2018 05:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
यूट्यूब पर दक्षिण भारत की फिल्मों का जबरदस्त जादू चलता है। इन फिल्मों के डब्ब्ड हिंदी वर्जन लोगों को बहुत पसंद आते हैं और ये नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। इन फिल्मों की सक्सेस को देखते हुए ही बॉलीवुड में भी इन फिल्मों का रीमेक बनता है। आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अलु अर्जुन की फिल्म 'दुवदा जगन्नाधम' (Duvvada Jagannadham) ने भी यूट्यूब पर कुछ ऐसा ही कमाल कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उनकी तेलुगु फिल्म 'दुवदा जगन्नाधम' ने यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। इसे 19 नवंबर 2017 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसके हिंदी वर्जन को ऑनलाइन रिलीज करने से पहले टीवी पर भी दिखाया गया था जिसे बहुत पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 4
अलु अर्जुन की फिल्म ने पहले चार दिन में ही 2 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए थे। 'दुवदा जगन्नाधम' की कहानी शैव ब्राह्मण पुजारी दुवदा जगन्नाधम की है जो दूसरों की मदद करता है। उसकी इस आदत को देखकर एक पुलिस ऑफिसर उसे डीजे बना देता है जो वेष बदलकर अपराधियों का सफाया करता है।
विज्ञापन

4 of 4
सिर्फ 50 करोड़ रुपये के बजट से बनी यह तेलुगु फिल्म 23 जून 2017 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 115 करोड़ रुपये का धमाकेदार कारोबार किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में अलु अर्जुन के अलावा पूजा हेगड़े और मुरली शर्मा भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें