फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर किनारे धोती-कुर्ता पहने दिखा ये बॉलीवुड एक्टर, पहचानना है मुश्किल, देखें वीडियो

Sun, 10 Dec 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 4
akshay kumar
एक्टर अक्षय कुमार फिल्मों के ज्यादातर स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर माने जाने वाले अक्षय के ऐसा करने की पीछे उनकी जबरदस्त फिटनेस भी है। आगे की स्लाइड्स में देखिए अक्षय कुमार ने फिर कहां दिखाया स्टंट।
विज्ञापन

2 of 4
Akshay Kumar
हम यहां बात करने वाले हैं अक्षय कुमार की फेवरेट तारीख 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'गोल्ड' की। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जिसका ऐलान अक्षय कुमार ने समंदर किनारे कुर्सी पर स्टंट करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने धोती और कुर्ता पहन रखा है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया 'एक अच्छी शुरुआत से एक अच्छे अंत तक... 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह एक शानदार सफर था। अब आगे फिल्म में मिलते हैं।'
  A good beginning makes a good ending...true story 🙃 It's a wrap for #GOLD, an incredible journey with a great team. See you at the movies 😉 pic.twitter.com/zBMTw23VGW — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 10, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Akshay Kumar
यह फिल्म हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह पर आधारित है, जिनकी वजह से देश ने ओलंपिक में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म 1948 लंदन ओलंपिक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से होगा।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'गोल्ड' को रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'गोल्ड' से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'नागिन' यानी मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, निकिता दत्ता और कुनाल कपूर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें