फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में अक्षय कुमार की इन 5 फिल्मों ने गाड़े सफलता के झंडे, कैसा रहेगा 2018

Sun, 17 Dec 2017 08:09 AM IST
मायादर्पण डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar
अक्षय कुमार को बॉक्स ऑफिस पर सफलता का फॉर्मूला मिल गया है? एंटरटेनमेंट के साथ मैसेज। 2016 से उनका जो शानदार सफर शुरू हुआ, वह 2018 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचता दिख रहा है। 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल-3', 'रुस्तम', 'जॉली एलएलबी-2' और 'टॉयलेटः एक प्रेमकथा' उनकी पिछली पांच फिल्में हैं, जिन्होंने सौ करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जबकि बाकी सितारों का ग्राफ ऊपर-नीचे होता रहा। 

पढ़ें: पैडमैन ट्रेलर: राखी पर बहन को सैनिटरी नैपकिन कोई गिफ्ट करता है भला!
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar
अक्षय ने बीते दो साल में सलमान, आमिर और शाहरुख की खान तिकड़ी को जबरदस्त टक्कर दी। जिस तरह से ये लोग साल-दो साल में एक-दो फिल्म करते हैं और अक्षय साल में तीन से चार फिल्मों में होते हैं, उससे 2018 में परिदृश्य बदल भी सकता है। गुरुवार को अक्षय की 'पैडमैन' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका जबर्दस्त स्वागत हो रहा है। अक्षय ने फिर मनोरंजन के साथ संदेश पिरोया है। फिल्म 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। लोग इसके 100 करोड़ क्लब में प्रवेश की बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Akshay kumar
ऐसा हुआ तो यह बड़ी कामयाबी होगी, क्योंकि 'पैडमैन' बेहद भव्य बजट में बनी फिल्म नहीं है। इसके बाद अक्षय की 2018 में दो बेहद अहम फिल्में आएंगी, जिनकी सफलता सुनिश्चित मानी जा रही है। रजनीकांत के साथ उनकी '2.0' उत्तर और दक्षिण भारत में क्या जुनून पैदा करेगी, फिलहाल कल्पना नहीं की जा सकती। निर्देशक शंकर की करीब 450 करोड़ रुपये बजट वाली यह साइंस फिक्शन देश की अब तक की सबसे महंगी और भव्य फिल्म होगी। 

4 of 6
Gold
जानकार मान रहे हैं कि यह 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों से कहीं आगे रहेगी। इसमें अक्षय एक साइंटिस्ट डॉ. रिचर्ड क्रो मैन की भूमिका में हैं। पर्दे पर उनका मुकाबला भले रजनीकांत से होगा, लेकिन दोनों मिलकर बॉक्स ऑफिस पर जो रिकॉर्ड ध्वस्त करेंगे, क्या खान तिकड़ी उनके सामने टिक पाएगी? 2018 में अक्षय की तीसरी फिल्म होगी, 'गोल्ड'। फिर से बायोपिक, खेल और देश प्रेम का मिक्स इसमें दिखेगा। 1948 में देश ने आजादी के बाद ओलंपिक में पहला हॉकी गोल्ड मेडल जीता था और जीत के हीरो थे बलबीर सिंह सीनियर। फाइनल में भारत ने ब्रिटेन को 4-0 से हराया। इसी ब्रिटेन का कुछ महीनों पहले तक भारत में शासन था। 
विज्ञापन

5 of 6
Akshay Kumar
अक्षय फिल्म में युवा बलबीर सिंह सीनियर की भूमिका में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी है। अक्षय ने खान तिकड़ी की तरह ईद, दिवाली, क्रिसमस छोड़कर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय तारीखों पर खुद को मजबूती से जमाया है। शाहरुख उनसे रेस में पिछड़ चुके हैं और अगले साल उनकी केवल एक फिल्म होगी, 'बऊआ', जो दिसंबर में आएगी। फिल्म में शाहरुख बौने बने हैं। फिल्म की तुलना कमल हासन की 'अप्पू राजा' से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' नवंबर में रिलीज होगी। इसके बाद वह पांच फिल्मों की अपनी एक योजना में दस साल के लिए बुक हो जाएंगे। उससे बाहर नहीं देखेंगे। केवल सलमान ही हैं, जो लगातार काम कर रहे हैं और अगले साल उनकी 'रेस-3' और 'दबंग-3' आने की तैयारियां हैं। ऐसे में अक्षय के लिए 2018 वह साल साबित हो सकता है, जब वह हर लिहाज से बॉक्स ऑफिस के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें