90 के दशक में आई दो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' और 'करण-अर्जुन' में एक्टर आमिर खान चाहकर भी काम नहीं कर पाए थे। आखिर क्यों इन दोनों फिल्मों में आमिर काम नहीं कर पाए। क्या है वजह आगे की स्लाइड में जानें...
विज्ञापन
2 of 5
Aamir Khan
1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले आमिर खान की लिस्ट में वैसे तो हिट फिल्मों की कमी नहीं है। लेकिन 90 के दशक में ही सुपरस्टार की पदवी पा चुके मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट ने खुद ये खुलासा किया है कि वे क्यों इन फिल्मों में काम नहीं कर पाएं।
विज्ञापन
3 of 5
Aamir Khan
पहले बात करते हैं 1993 में आई सुपरहिट फिल्म 'डर' की। बता दें कि आमिर फिल्म 'डर 'के लिए काम कर रहे थे। आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फिल्म करते-करते ही निकाल दिया गया। लेकिन इसकी वजह साफ नहीं हो सकी हैं। इसके बाद डायरेक्टर यश चोपड़ा ने न्यूकमर शाहरुख खान को मौका दिया और शाहरुख ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि ये फिल्म उनके लिए ही लिखी गई थी।
4 of 5
karan arjun
अब बात करते हैं 1995 में आई फिल्म 'करन अर्जुन' की। फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। शायद आपको मालूम भी ना हो कि फिल्म की पहली कास्ट अजय देवगन और शाहरुख खान थी। ये खुलासा राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अपने पिता की बॉयोग्राफी 'टू डैज विद लव' में किया है। सुनैना ने बताया कि फिल्म के लिए पहली पसंद सलमान नहीं थे। लेकिन अजय और शाहरुख के बीच आपस में बात ना बन पाने की वजह से अजय की जगह सलमान को लिया गया।
बता दें कि फिल्म 'करन- अर्जुन' में पहले आमिर खान को भी लिया जा रहा था। लेकिन आमिर ने 1991 से 1994 दौरान फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'अंदाज अपना-अपना' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके थें और इन तीनों हिट के बाद पहले ही कई फिल्में साइन कर चुके थें।