फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acharya: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई 'आचार्य', डिस्ट्रिब्यूटर्स ने मांगा 50 करोड़ रुपये का मुआवजा

Wed, 04 May 2022 04:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग के बाद चिरंजिवी और राम चरण की फिल्म 'आचार्य' के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। छह दिनों में केवल 54.74 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली यह फिल्म राम चरण और चिरंजीवी के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक होने जा रही है। क्योंकि 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आचार्य', किसी भी तरह अपने लागत की वसूली नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म आचार्य में सोनू सूद - फोटो : social media
जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी आचार्य
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मेकर्स ने ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज का विकल्प चुना होता तो बेहतर होता। हालांकि अब भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो, डिजिटल अधिकारों के लिए अच्छी रकम देने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक फिल्म 27 मई 2022 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

3 of 4
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्माता को किया जा रहा है ट्रोल
फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही निर्माता कोराताला शिवा को उनकी खराब स्क्रिप्ट और डायलॉग्स के लिए बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। क्योंकि फिल्म चौथे दिन पर 50 लाख रुपये कमाने के लिए भी संघर्ष कर रही थी।
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फ्लॉप फिल्मों की सूची में शामिल हुई आचार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को तकरीबन 90 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। जिसके बाद डिस्ट्रिब्यूटर्स ने 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। एक तरफ जहां 'राधे श्याम' 120 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ हाल के दिनों की सबसे बड़ी फ्लॉप रही। वहीं 'आचार्य' 80-90 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। सूची में अन्य फिल्में 'बॉम्बे वेलवेट', 'जीरो' और '83' हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें