फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या 'बाहुबली' से भी आगे निकलेगी प्रभास की 'साहो'? रिलीज से पहले कमाए 320 करोड़!

Wed, 14 Aug 2019 06:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'साहो' (Saaho) को लेकर फैंस की उत्सुकता दोगुनी है। यह उत्सुकता उस वक्त और बढ़ गई जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। 'साहो' के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया ऐसे में फिल्म से उनकी उम्मीदें भी बहुत बढ़ गई हैं। 'साहो' को रिलीज होने में 15 दिन ही बचे हैं ऐसे में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
screengrab from saaho video - फोटो : file photo
इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 'साहो' फिल्म के रिलीज होने से पहले 320 करोड़ कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की यह कमाई सभी भाषाओं में दिए गए थिअट्रिलकल राइट्स की है। इसमें फिल्म के सेटेलाइट राइट्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म राइट्स शामिल नहीं है। कहा जा रहा है कि इनकी डील अभी तक नहीं हुई है। 

यह भी पढ़ें:- शादी की खबरों के बीच 'बाहुबली' और अनुष्का शेट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस हो जाएंगे खुश
विज्ञापन

3 of 5
Saaho - फोटो : file photo
इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। फिल्म 'साहो' के बजट को लेकर हाल ही में इंटरव्यू के दौरान खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि 'साहो' फिल्म का बजट 350 करोड़ है। 'साहो' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 

यह भी पढ़ें:- 'साहो' का पावर पैक ट्रेलर हुआ रिलीज, जोरदार एक्शन के बीच श्रद्धा संग रोमांस करते दिखे प्रभास

4 of 5
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिन पहले अबु धाबी में इस फिल्म का एक सीन शूट किया गया था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि एक सीन की लागत करीब 90 करोड़ रुपए कही जा रही थी। साहो 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास की पहली फिल्म है। 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' की ही तरह दर्शक प्रभास से इस फिल्म में भी कुछ खास कमाल की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saaho Star - फोटो : file photo
प्रभास की फिल्म 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। जो अब 30 अगस्त हो गई है। 'साहो' को को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें