फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' देख अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को आया गुस्सा, फिल्म के इस सीन के खिलाफ मेकर्स को भेजा नोटिस

Fri, 27 Jul 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अबू सलेम
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' ने 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाया हुआ है । करीब 350 करोड़ रुपए की कमाई करने के बाद अब इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुश्किल में पड़ गए हैं । दरअसल, अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजू
इसके चलते अबू सलेम ने राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा को नोटिस भेजा है । सलेम का आरोप है कि फिल्म में दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है । नोटिस में निर्माताओं को 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है ।



 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म- संजू
अगर 15 दिन में जवाब नहीं मिलता या माफीनामा प्रकाशित नहीं करते तो अबू सलेम के वकील मानहानि का केस दर्ज करवा सकते हैं। अबू ने फिल्म के उन सीन पर आपत्ति जताई है जिसमें संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर यह कहते हैं कि उन्हें हथियारों की सप्लाई सलेम से जुड़े लोग करते थे । 

4 of 5
अबु सलेम
सलेम का कहना है कि वो या उसके साथी इस तरह के हथियार-बारूद की सप्लाई नहीं करते हैं । इस मामले में वो खुद को निर्दोष साबित करने के लिए केस लड़ रहे हैं । बता दें कि फिल्म के एक सीन में भी सलेम को कार के अंदर बैठे दिखाया गया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म संजू - फोटो : mid day
संजय दत्त की भूमिका निभाने वाले रणबीर अपनी कहानी बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने हथियारों की डिलीवरी अपने घर पर ली थी । संजय दत्त के लिए यह मामला फिर मुसीबत बन सकता है । क्योंकि मुंबई बम धमाकों के मामले में बरी हो चुके संजय दोबारा फंसना नहीं चाहते होंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें