फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के लाडले 'तैमूर' से लेकर अक्षय के बेटे 'आरव' तक, इन स्टार किड्स के नाम हैं बहुत यूनिक, जानिए मतलब

Mon, 30 Nov 2020 07:33 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
तैमूर, आरव और अक्षय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
आज के दौर में बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही उनके बच्चे भी खूब लाइम लाइट में रहते हैं। आए दिन स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। पैपराजी भी इन बच्चों की तस्वीर लेने से बिलकुल नहीं चूकते। स्टार भी अपने बच्चों के लाइफस्टाइल का खूब ख्याल रखते हैं। खासकर इन बच्चों का नाम रखते समय स्टार्स खूब सावधानी रखते हैं। आज हम आपको ऐसे ही आठ स्टार किड्स के नाम का मतलब बताने वाले हैं जिनका अर्थ शायद ही आप जानते हों।  
विज्ञापन

2 of 9
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
सबसे ज्यादा जिस स्टार किड की चर्चा होती है उसका नाम है तैमूर अली खान। सैफ अली खान और करीना कपूर का ये बेटा हमेशा लाइम लाइट में रहता है। तैमूर के नाम पर पहले खूब विवाद हुआ था। दरअसल तैमूरलंग चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। उसे काफी अत्याचारी राजा माना जाता था। हालांकि तैमूर का मतलब बहादुर, मजबूत, एक प्रसिद्ध राजा होता है।
विज्ञापन

3 of 9
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : फाइल
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम की चर्चा भी कम नहीं होती। उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती हैं। अबराम का नाम बाइबल से लिया गया है। अबराम में अब का मतलब पिता है। राम/रहम का मतलब है महान। इसका मतलब है महान पिता। 

4 of 9
Hrithik Roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन भी इस कड़ी में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने बच्चों को स्पेशल नाम ही दिए है। बता दें कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा।
विज्ञापन

5 of 9
रानी और आदिरा - फोटो : फाइल
रानी मुखर्जी और यश चोपड़ा के एक प्यारी सी बेटी है। रानी अपनी बेटी को लाइम लाइट से दूर ही रखती हैं। इस बच्ची का नाम आदिरा है। इस नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। अब उनके दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटे का नाम रयान है जिसका अर्थ है स्वर्ग का रास्ता खोलने वाला इंसान।
विज्ञापन

7 of 9
संजय दत्त परिवार के साथ - फोटो : Instragram- @maanayata
संजय दत्त ने मान्यता से दूसरी शादी रचाई थी। दोनों के एक बेटा शहरान और बेटी इकारा है। शहरान का अर्थ 'शाही राजा' और इकारा का मतलब शिक्षित करने वाला है।

8 of 9
अक्षय कुमार, आरव - फोटो : फाइल
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव भी लाइम लाइट से दूर रहता है। अक्षय ने बहुत ही सोच समझ कर अपने बेटे का आरव रखा है, जिसका मतलब ज्ञान के राजा होता है।
विज्ञापन

9 of 9
अजय देवगन का परिवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन और काजोल ने भी अपने बच्चों का नाम बहुत सोच समझकर रखा है। उनके बेटे का नाम युग है जिसका मतलब आयु होता है। वहीं उनकी बेटी का नाम नीसा है जिसका मतलब सरोवर, शक्ति का प्रकार होता है। 

'द कपिल शर्मा शो' में भारती सिंह नहीं आएंगी नजर! अब तक ये कलाकार भी कह चुके हैं अलविदा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें