फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-गौरी ने एवेंजर्स थीम पर सेलिब्रेट किया अबराम का बर्थडे, सामने आईं इनसाइड तस्वीरें

Fri, 31 May 2019 02:31 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बीती 27 मई को शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का जन्मदिन था। वह छह साल के हो गए हैं। उनका जन्म सरोगेसी के जरिए 27 मई 2013 में हुआ था। अबराम के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए किंग खान ने एक खास थीम को चुना जो कि एक हॉलीवुड फिल्म से जुड़ी है। अमर उजाला के जरिए देखें अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये खूबसूरत ताजा तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
अबराम के बर्थडे में शाहरुख खान और गौरी का लुक देखते ही बन रहा था। इस दौरान शाहरुख ने कैजुअल लुक को कैरी करते हुए लाल और काले रंग की चैक शर्ट और काली कार्गो पैंट के साथ चश्मा लगाया। वहीं, गौरी खान भी इस पार्टी में गजब ढा रही  थीं। गौरी ने डेनिम के साथ स्ट्रिप्स शॉल्डर कट टॉप पहना हुआ था। गौरी के टॉप का रंग शाहरुख की शर्ट से मैच कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
इस पार्टी की थीम पूरी तरह से एवेंजर्स के सभी सुपरहिट किरदारों पर आधारित थी। यहां पर स्पाइडर मैन से लेकर हल्क और थॉर से लेकर सुपरहीरो से पूरे हॉल को सजाया हुआ था। कुल मिलाकर इस चिल्लर पार्टी के लिए शाहरुख की मेहनत दिख रही है। 

4 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि शाहरुख खान की इच्छा है कि उनके छोटे बेटे अबराम एक टेनिस खिलाड़ी बने। वहीं, बड़े बेटे आर्यन और फिल्मों की लेखनी में तो बेटी सुहाना खान को अभिनेत्री बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
इस पार्टी की एक खास बात और ये रही कि यहां सुहाना खान बहुत सुंदर नजर आईं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें वह सूट सलवार में दिखी थीं। वहीं, छोटे भाई के जन्मदिन में भी सुहाना ने खुद के फैशन से कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों की हर चीज का बहुत ही बारीकी से ध्यान रखते हैं। वह एक सफल पिता की श्रेणी में गिने जाते हैं। अपने बिजी फिल्मी करियर के दौरान वह आज भी अपने बच्चों के लिए कभी पीछे नहीं हटे हैं। अबराम की बर्थडे पार्टी में भी उन्होंने किसी भी तरह की कोई कमी नहीं। यहां तक कि बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क का भी बंदोबस्त करवाया जहां बच्चें खूब इन्जॉय करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले एक इंटरव्यू में पढ़ाई को लेकर शाहरुख ने कहा था 'मेरे घर में यह तय हो चुका है कि कम से कम सभी का ग्रेजुएट (स्नातक) होना जरूरी है, बता दूं कि मेरी बेटी सुहाना अभी और पढ़ेगी, हालांकि उनको एक्टिंग का बहुत शौक है, लेकिन वह मेरी छत्रछाया और बॉलीवुड से दूर सीखें और फेल हों, पास हों थिएटर करें, हिंदी फिल्मों में काम करना एक कला है, लेकिन कला को सीखा तो कहीं भी जा सकता है, मैं चाहता हूं कि सुहाना मेरी तरह थिएटर करें और बेटा आर्यन फिल्में लिखना और बनाना चाहता है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें