हिंदी सिनेमा की पिछले दो दशक की चंद बेहतरीन फिल्में मसलन ‘सिटी लाइट्स’, ‘रॉकी हैंडसम’, ‘पिंक’ व ‘शेफ’ की कहानियां, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘मदारी’ जैसी फिल्मों की पटकथाएं और ‘कहानी’, ‘तीन’ व ‘डैडी’ जैसी चर्चित फिल्मों के संवाद भी लिखने वाले लेखक रितेश शाह की नई फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग सोमवार से शुरू हो गई। सेंसर बोर्ड के नए नियमों को ध्यान में रखते हुए फिल्म के तीन पोस्टर सोमवार को हिंदी में जारी किए गए। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि फिल्म के एक भी पोस्टर पर फिल्म के लेखक का नाम नहीं है।