अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पूर्वजों की धरती उत्तर प्रदेश में आकर अपना सा महसूस करने वाले अभिषेक बच्चन ने अपने आगरा प्रवास का पूरा लुत्फ उठाया है। ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में वह कहते हैं, ‘हर दिन सुबह उठकर यहां आगरा में मैं ताजमहल को निहारा करता था। और, आप समझ सकते हैं कि उस समय अपनी पत्नी को फोन करने का एहसास कैसा होता होगा। मैं अपनी पत्नी को जब फोन करता और मेरी आंखों के सामने दुनिया में मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी समझे जाना वाला ताजमहल होता था। मैं उत्तर प्रदेश बार बार आना चाहूंगा।’