अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि जूनियर बच्चन जल्द ही बॉक्सऑफिस में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। फिल्म का नाम होगा 'बच्चन सिंह'। कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को हंगामा, हलचल, गरम मसाला जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले प्रियदर्शन बनाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
अभिषेक बच्चन
लगता है कि अभिषेक का सरनेम बॉलीवुड में पसंदीदा है, तभी तो फिल्मों में इसका उपयोग बिंदास होकर किया जा रहा है। 2012 में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म का नाम 'बोल बच्चन' रखा था, अब प्रियदर्शन भी ऐसा ही कर रहे हैं। बच्चन सिंह का निर्माण रावल पोतास और कान्ज फिल्म्स करेंगे।
पढ़ें : 'बायोपिक क्वीन' बनने की राह पर प्रियंका चोपड़ा, अब इस स्पोर्ट्स स्टार पर बन रही फिल्म में आएंगी नजर
विज्ञापन
3 of 6
अभिषेक बच्चन
बनेंगे सुपरनेचुरल पावर वाले भ्रष्ट अधिकारी!
खबरें हैं कि प्रियदर्शन की ये फिल्म फिक्शन कॉमेडी होगी। अभिषेक बच्चन सुपर नेचुरल पावर वाले एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। जल्द नवंबर से शूटिंग शुरू होने की उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी रूमी जाफरी ने लिखी है तो निर्माण रजत रावेल करेंगे। बच्चन सिंह में आपको 'मिस्टर इंडिया' और 'द मास्क' जैसी फिल्मों की झलक मिलें तो हैरानी की बात नहीं होगी।
4 of 6
प्रियदर्शन के लिए अभिषेक ने जेपी को बीच में छोड़ा!
साथ ही अभिषेक ने ऐतिहासिक फिल्म बॉर्डर बनाने वाले जेपी दत्ता को मुश्किल में भी डाल दिया। जूनियर बच्चन ने बिना वजह बताए उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म पलटन छोड़ दी है। अभिषेक ने फिल्म यूनिट के शूटिंग के लिए लद्दाख रवाना होने से 24 घंटे पहले प्रोजेक्ट से वॉकआउट किया। यहां फिल्म का पहला शेड्यूल शूट होने वाला था।
विज्ञापन
5 of 6
निजि कारणों से छोड़ी फिल्म?
अभिषेक के इस फैसले ने मेकर्स को सकते में डाल दिया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्यों अभिषेक ने फिल्म को शूटिंग से कुछ दिन पहले छोड़ने का फैसला किया। जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अभिषेक अब पलटन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपनी निजी वजहों के चलते फिल्म छोड़ दी है. यह हमारे लिए शॉकिंग है क्योंकि टीम के लद्दाख जाने से 24 घंटे पहले यह सब हुआ है।
'जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से ही किया था डेब्यू'
अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2000 की रिलीज फिल्म रिफ्यूजी में अभिषेक के साथ करीना कपूर भी थीं। इस फिल्म के बाद यह जोड़ी LoC करगिल और उमराव जान में नजर आया था। जेपी दत्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म पलटन एक वार फिल्म है। जो 60 के दशक में हुए इंडो-चाइना युद्ध पर बन रही है। खबरें हैं कि इसमें सोनू सूद, पुलकित सम्राट, अर्जुन रामपाल, सुनील शेट्टी, जिम्मी शेरगिल और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।