फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर यूजलेस कहने पर भड़के अभिषेक बच्चन, दिया ऐसा करारा जवाब, कर दी बोलती बंद

Thu, 24 May 2018 08:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन

ट्विटर पर एक बार फिर अभिषेक बच्चन को निशाना बनाया गया। लेकिन अभिषेक इससे निपटना बेहद अच्छी तरह जानते हैं। यूजर्स की बदतमीजियों का जवाब देना कोई अभिषेक से सीखे। 

इसी के चलते अभिषेक को एक यूजर्स ने यूजलेस कह डाला। जिस पर अभिषेक पूरी तरह से भड़क गए और उन्होंने इस यूजर्स को करारा जवाब दे डाला। 

दरअसल, यूजर ने लिखा कि 'स्टूअर्ट बिन्नी बॉलीवुड से अभिषेक बच्चन का प्रतिरूप हैं.. दोनों को खूबसूरत पत्नियां मिली हैं.. दोनों फिल्मों और क्रिकेट में अपने पिताओं की वजह से आए हैं.... दोनों ही यूजलेस हैं।'


विज्ञापन

2 of 4
Abhishek-Bachchan

इस पर अभिषेक ने इस यूजर को करारा जवाब देते हुए लिखा कि- 'भाई, मेरे जैसे एक मील चलकर दिखाओ.. अगर आप 10 कदम भी चल पाए तो मैं इम्प्रेस हो जाऊंगा... आपके ट्वीट को देखकर लग रहा है कि आप ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएंगे... खुद को सुधारने में समय दीजिए, दूसरों की फिक्र मत कीजिए... भगवान जानें, हम सबकी अपनी यात्राएं हैं.. जल्दी स्वस्थ हो जाइए..'



 
विज्ञापन

3 of 4
Abhishek Bachchan
इसके बाद यूजर लाइन पर आता दिखा और लिखा कि 'एबी वो मजाक था... आप बहुत कूल हैं.. मैंने तेरा जादू चल गया थिएटर में देखी थी.... आप सूट में बहुत अच्छे लगते हैं... वो मजाक था, अगर आपको बुरा लगा हो तो माफी चाहूंगा... मुझे एहसास है कि जो दबाव आप पर और सचिन तेंदुलकर के बेटे पर होगा, वो सामान्य शख्स नहीं सह पाएगा... माफी चाहता  हूं।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
abhishek bACHCHAN
बता दें इसी साल की शुरुआत में एबी को पूरे परिवार के साथ सोशल मीडिया पर घेर ट्रोल किया गया था। लेकिन, अभिषेक इस पर भी करारा जवाब दे चुके हैं। उन्होंने कहा था- 'हां, ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा रहता हूं... कभी ट्राई करना... आपको अच्छा लगेगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें