फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सामने आई सालों पुरानी अमिताभ की ये तस्वीर, अभिषेक को तो पहचान पाना मुश्किल

Sat, 27 Apr 2019 09:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan, Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ये सितारे अपनी नई और पुरानी तस्वीरों को शेयर करके सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी एक फ्लैशबैक तस्वीर को शेयर किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
इस फ्लैशबैक तस्वीर में अभिषेक के साथ उनके पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अभिषेक बच्चन काफी छोटे दिख रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हैै वहीं अमिताभ बच्चन ब्लैक कलर का चश्मा पहने बेटे के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan with Amitabh Bachchan - फोटो : social media
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा- फ्लैशबैक फ्राइडे। उनके और अमिताभ के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथी की कमेंट के जरिए भी बाप-बेटे की तस्वीर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 

4 of 5
taapsee pannu abhishek bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्मों की बात करें तो इन दोनों ने पा, बंटी और बबली,सरकार, सरकार राज और कभी अलविदा न कहना जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। दर्शकों और फैंस ने फिल्मों में बाप-बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया। वहीं अभिषेक बच्चन की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म मनमर्जियां में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म बदला में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि अमिताभ बच्चन जल्द अक्षय कुमार के साथ साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें