फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल बाद बड़ी स्क्रीन पर फिर से नजर आएंगे जूनियर बच्चन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Fri, 02 Mar 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
abhishek bACHCHAN
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीते 2 सालों से बड़ी स्क्रीन से नदारत एक्टर जल्द ही फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Abhishek Bachchan
अभिषेक ने इस पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें फिल्म का नाम और डायरेक्टर का नाम लिखा है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित होगी जिसमें अभिषेक लीड रोल में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
Abhishek Bachchan
कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इसमें आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। हालांकि कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विकी कौशल मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan
इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही अभिषेक शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म को आनंद एल राय ने प्रोड्यूस किया है। अभिषेक कई सालों बाद फिर से स्क्रीन पर इस फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का एक्साइटमेंट दोगुना है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें