फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के बाद अभिषेक बच्चन ने बदला अपना लुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Tue, 01 Sep 2020 04:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालों अभिनेताओं में से एक हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया के जरिए देते रहते हैं। इस बार वह अपने नए मेकओवर की वजह से चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक बच्चन ने अपने मेकओवर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरों का कोलाज साझा किया है। उनका यह कोलाज ब्लैक एंड व्हाइट है। तस्वीर में अभिषेक बच्चन का पुराना और नया लुक दिखाई दे रहे हैं। जिसमें उनके बाल और दाढ़ी एकदम बदले हुई दिखाई दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'पहले और बाद में... काम पर वापसी'। उनके पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं उनके नए मेकओवर की तस्वीर को फैंस सहित कई फिल्मी सितारे भी खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिषेक बच्चन के नए लुक की तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
ऋतिक रोशन ने अभिषेक बच्चन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या बात है।' उनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने अभिषेक की तस्वीर को पसंद किया और कमेंट में उनकी तारीफ भी की है। आपको बता दें कि जुलाई में अभिषेक बच्चन सहित अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
कोरोना वायरस से खुद के संक्रमित होने की जानकारी अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए दी थी। बच्चन परिवार के सभी (जया बच्चन को छोड़कर) सदस्यों का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला था। अभिषेक बच्चन को अस्पताल से सबसे देर में छुट्टी मिली थी। हालांकि अब पूरा बच्चन परिवार कोरोना से मुक्त है। 

पढ़ें: 'रिया चक्रवर्ती बेवफा है' लिखकर सोशल मीडिया यूजर ने निकाला गुस्सा, वायरल हो रही है 20 रुपये के नोट की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें