अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' के ट्रेलर ने उनके पिता और इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया है। शनिवार को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फिल्म का ट्रेलर साझा किया और लिखा कि उन्हें अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर गर्व है। अमिताभ ने लिखा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप मेरे बेटे हैं! अमिताभ बच्चन की इस प्रतिक्रिया से गदगद बेटे अभिषेक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू, पा। लेकिन, आप हमेशा हमारे लिए बिग बी रहेंगे।