फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन: अवॉर्ड्स मायने नहीं रखता ये वही कहते हैं जिन्हें कभी मिला नहीं, जूनियर बच्चन ने साझा की बेबाक राय

Fri, 26 Nov 2021 10:20 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने दम पर कई हिट फिल्में भले ना दी हों लेकिन दर्शकों का मानना है अपने किरदार को निभाने में वह मेहनत बहुत करते हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक ने वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए भी दर्शकों को अपने हुनर का परिचय देने की कोशिश की है और उनकी कोशिश धीरे धीरे रंग भी ला रही है। 'ब्रीद इनटू द शैडोज' और फिल्म 'द बिग बुल' में अभिषेक की परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आई।

अवॉर्ड्स को लेकर बोले अभिषेक बच्चन

अब जूनियर बच्चन फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आने वाले हैं। विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म कहानी में बॉब बिस्वास एक ऐसा किरदार था जो एलआईसी एजेंट रहता है और पार्ट टाइम किलर भी। अब इस दमदार किरदार को अभिषेक बच्चन पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के साथ ही जूनियर बच्चन ने अवॉर्ड्स को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल अभिषेक से पूछा गया कि अवॉर्ड्स की अहमियत क्या है और क्या उन्हें कभी लगता है कि उनकी परफॉर्मेंस के लिए वह भी अवॉर्ड्स के हकदार हैं? इस पर अभिषेक ने कहा कि, 'हर कोई तारीफ पाने के लिए काम करता है और अवॉर्ड्स उस तारीफ का ही एक रूप है। हर कोई अवॉर्ड चाहता है और सिर्फ वही लोग यह बात कहते हैं कि अवॉर्ड खास नहीं है जिन्हें कभी मिला नहीं होता है'।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'अवॉर्ड्स हर किसी के लिए मायने रखता है। अगर कोई यह बोले की मैं अवॉर्ड्स में नहीं मानता हूं तो वह झूठ बोल रहा है क्योंकि आपको अवॉर्ड मिला नहीं है। सिंपल सी बात है। देखिए हम सभी कलाकार हैं, कलाकार को जब नवाजा जाए और उनकी वाहवाही की जाए तो अवॉर्ड से बढ़कर कुछ नहीं होता'।

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक ने कहा कि, 'हम तारीफ पाने के लिए बहुत काम करते हैं। यही हमारा बिजनेस हैं। हमारी आर्थिक स्थिति इसी से सुधरती है।अगर आप किसी अभिनेता की तारीफ करते हैं तो इससे उसे खुशी मिलेगी। हम तारीफ पाने के लिए काम करते हैं। अगर आपको अवॉर्ड नहीं मिल रहा तो इसका मतलब या तो आप मशहूर नहीं है या फिर आपका काम अच्छा नहीं था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' के ट्रेलर ने उनके पिता और इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया है। शनिवार को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे की फिल्म का ट्रेलर साझा किया और लिखा कि उन्हें अपने बेटे अभिषेक बच्चन पर गर्व है। अमिताभ ने लिखा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आप मेरे बेटे हैं! अमिताभ बच्चन की इस प्रतिक्रिया से गदगद बेटे अभिषेक ने अपनी  प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू, पा। लेकिन, आप हमेशा हमारे लिए बिग बी रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें