फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्या नहीं जानती कि पूरी दुनिया में मशहूर है बच्चन परिवार, अभिषेक ने बताया ऐश सिखाती हैं ऐसी बातें

Wed, 12 Sep 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
abhishek bachchan
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । अभिषेक 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं । अभिषेक ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है । हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर बात की ।
विज्ञापन

2 of 6
abhishek bachchan
अभिषेक ने बताया कि आज कॉम्पटीशन बहुत बढ़ गया है लेकिन उन्हें किसी बात का डर नहीं था । साथ ही अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी बात की । अभिषेक ने बताया कि आराध्या ये जानती है कि उसके पैरेंट्स और दादा-दादी क्या काम करते हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
Abhishek and Aaradhya
अभिषेक बताते हैं, 'आराध्या को अभी तक इस बात का एहसास नहीं है कि वो एक मशहूर परिवार से है ।' अभिषेक ने इसका श्रेय अपनी पत्नी ऐश्वर्या को दिया । उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने ही आराध्या की परवरिश आम लोगों की तरह की है । 

4 of 6
Abhishek and Aaradhya
उन्होंने कहा, 'आराध्या बहुत प्यार बच्ची है । मुझे नहीं लगता कि उसे अभी इस बात की समझ है । उसे पता है कि हम सब एक्टर्स हैं । जो फिल्म और टीवी पर काम करते हैं । उसे ये भी पता है कि उसकी दादी मां संसद भवन जाती हैं । लेकिन वो ये नहीं समझती कि हम सभी बहुत फेमस हैं ।'
विज्ञापन

5 of 6
Aaradhya Aishwarya Bachchan
'हम उसे ऐसी चीजों से दूर रखने की कोशिश करते हैं । उसकी मां उसे ये सब सिखाती है ।' अपने काम को लेकर अभिषेक ने कहा, 'जब मैंने काम करना बंद किया था तो मुझे पता था कि मैं क्या कर कर रहा हूं । फिर जब काम शुरू किया तो भी मुझे पता था कि ये सही फैसला है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
abhishek bachchan - फोटो : PTI
'फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिले। लेकिन मुझे ये पता था कि मुझे क्या चाहिए । मुझे भरोसा था कि मैं ये फिल्म कर पाऊंगा । अब मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बन पाया हूं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें