फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक की इस फिल्म को मिली रिलीज की तारीख, शेयर बाजार में घोटाले पर आधारित है फिल्म

Thu, 13 Feb 2020 04:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के अभिनेता जूनियर बच्चन अभिषेक को अपनी एक और नई फिल्म 'द बिग बुल' के लिए आखिरकार रिलीज की तारीख मिल गई है। यह फिल्म अक्टूबर के महीने में 23 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह खबर खुद अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का एक पोस्टर साझा करके दी है। यह फिल्म 1990 से 2000 के बीच भारत के आर्थिक बाजार में की गई धोखाधड़ी की वास्तविक घटना पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
बात करें अगर फिल्म के कलाकारों की तो अभिषेक बच्चन इस फिल्म में स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाएंगे। उनके साथ इलियाना डिक्रूज, लेखा प्रजापति आदि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को आनंद पंडित के साथ मिलकर अजय देवगन निर्मित कर रहे हैं, और निर्देशन की जिम्मेदारी कूकी गुलाटी को दी गई है। जब से इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई है, तभी से लोग इसके रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
बता दें कि हर्षद मेहता अपने समय के सबसे बड़े घपलेबाजों में से एक थे, जिन्होंने भारत में रहकर यहां की अर्थ व्यवस्था के साथ बहुत बड़ा धोखा किया। उनकी मौत से पहले हर्षद के खिलाफ कुल 27 आपराधिक मामले सामने आए, जिसमें से उन्हें मात्र चार मामलों में दोषी करार दिया गया। मेहता को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 5000 करोड़ के मूल्य के वित्तीय घोटाले में बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने एकसाथ दोषी ठहराया गया था। इस घोटाले ने भारतीय बैंकिंग प्रणाली, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लेनदेन प्रणाली में खामियों को उजागर किया। तब सेबी ने उन खामियों में सुधार करने के लिए नए नियम पेश किए। 2001 में महज 47 साल की उम्र में ही हर्षद की मौत हो गई। 
विज्ञापन

4 of 4
लूडो - फोटो : amar ujala, mumbai
अभिषेक अपनी एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' के लिए कलकत्ता में शूटिंग कर रहे हैं, जिसकी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अप्रैल के महीने में इसी साल अभिषेक बच्चन फिल्म 'लूडो' में भी नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें