फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने इस डर से ठुकरा दीं 5 बड़े बजट की फिल्में, 2 साल तक नहीं मिला था कोई काम

Wed, 28 Mar 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन दो साल बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'मनमर्जियां' से वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक एक सरदार का रोल निभाते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले फिल्म से अभिषेक का पहला लुक भी सामने आया था।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन को यह फिल्म दलकीर सलमान के छोड़ने के बाद मिली है। 'मनमर्जियां' के अलावा अभिषेक के पास 'हाउसफुल 4' भी है। ये दोनों ही मल्टी स्टारर फिल्में हैं। टाइम्स नाऊ की खबर के मुताबिक, अभिषेक बच्चन अब सोलो फिल्में नहीं करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने 5 फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए।
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक बच्चन
खबर की मानें तो प्रभुदेवा ने उन्हें 'लेफ्टी' और निशिकांत कामत ने एक थ्रिलर फिल्म ऑफर की थी। इसके अलावा प्रियदर्शन ने फैमिली कॉमेडी 'बच्चन सिंह', रोनी स्क्रूवाला की एक अनटाइटल्ड फिल्म और अनुराग कश्यप ने 'गुलाबजामुन' के लिए अप्रोच किया था।



 

4 of 6
अभिषेक बच्चन
इन सभी फिल्मों को अभिषेक बच्चन ने ना कह दिया। इसके पीछे बस एक ही वजह है। अभिषेक अकेले कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते। अभिषेक को लगता है कि शायद दर्शक उन्हें सोलो हीरो के रूप में पसंद ना करें। 
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक बच्चन
अभिषेक को अपनी सोलो फिल्में फ्लॉप होने का डर है। इसी डर के कारण वो मल्टीस्टारर फिल्में कर इंडस्ट्री में बने रहना चाहते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि अभिषेक ने रोहित शेट्टी की 'सिंबा' को ना कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक बच्चन
'सिंबा' में अभिषेक को निगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन वो विलेन की भूमिका करने से कतरा रहे थे। इसलिए अभिषेक ने फिल्म को ना कह दी। इसके बाद रोहित ने आर माधवन को अप्रोच किया। यहां भी बात नहीं बनी तो अब सोनू सूद 'सिंबा' में फाइनल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें