'102 नॉट आउट' देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा है और इसके लिए सिर्फ यह एक वजह काफी है कि 27 साल बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी पर्दे पर साथ दिखेगी। पिछले काफी दिनों से दोनों स्टार्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अब इस प्रमोशन में उनका साथ उनके बच्चे भी बराबर रूप में दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
102 not out
हाल ही में अभिषेक बच्चन ने '102 नॉट आउट' प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अभिषेक और रणबीर कपूर ने अपने पापा को कॉपी कर पाउट बना रखा है। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- 'अगर वो(अमिताभ और ऋषि) कर सकते हैं हमने(अभिषेक और रणबीर) भी करने की कोशिश की है।'
विज्ञापन
3 of 4
102 Not Out
बता दें, कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने भी अपनी पाउट करते हुए सेल्फी डाली थी जो काफी वायरल हुई थी। अमिताभ ने इस सेल्फी को पोस्ट कर करण को टैग कर पूछा, क्या हम सही से पाउट कर रहे हैं।
करण जौहर ने जवाब में लिखा, हा हा हा अमित अंकल और चिंटू जी आप लोगों ने एकदम प्वाइंट पर पाउट किया है। बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।