फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया और अमिताभ बच्चन संग नजर आए अभिषेक, वायरल हो रही दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बाद की ये तस्वीर

Mon, 30 Dec 2019 11:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जया और अमिताभ बच्चन संग नजर आए अभिषेक - फोटो : instagram
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते रोज अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन साथ नजर आए। अवॉर्ड लेने के बाद अमिताभ ने ये साफ कर दिया कि अभी वो रिटायर नहीं होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अमिताभ बच्चन को देश के तमाम प्रशंसकों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही है। इस बीच अभिषेक बच्चन की जया और अमिताभ संग एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
दादा साहब फाल्के पुरस्कार लेते अमिताभ बच्चन - फोटो : ANI
इस तस्वीर में अभिषेक नीचे बैठकर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं बिग बी अपना पुरस्कार हाथ में पकड़े हुए पोज दे रहे हैं। अभिषेक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- खुशी के कुछ पल। इसके साथ ही अभिषेक ने #dadasahebphalkeaward और #theparentals जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

4 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरे प्रेरणास्रोत। मेरे हीरो। दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने आपको बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। लव यू।'
विज्ञापन

5 of 7
amitabh and abhishek
बता दें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि वह भविष्य में और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद मजाक में कहा कि जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई तो मेरे दिमाग में एक शंका उठी कि कहीं यह इस बात का इशारा तो नहीं कि अब आप घर में बैठिए और आराम करिए, आपने बहुत काम कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि मुझ पर भगवान की काफी कृपा है और माता-पिता का आशीर्वाद रहा है। साथ ही फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और साथी कलाकारों का भी साथ रहा है लेकिन सबसे ज्यादा देश की जनता का प्यार और हौसलाअफजाई मिलती रही जिसकी वजह से मैं आपके सबके सामने खड़ा हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
amitabh bachchan - फोटो : twitter
23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के आयोजन के समय अमिताभ बच्चन उपस्थित नहीं हो पाए थे। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई थी। अमिताभ बच्चन ने 22 दिसंबर की शाम को एक ट्वीट के माध्यम से खुद यह जानकारी शेयर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें