फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी शर्ट, कंधे पर गमछा और ई रिक्शा चलाते हुए अभिषेक बच्चन की फोटो Leak, पहचानना भी हुआ मुश्किल

Wed, 31 Oct 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
बॉलावुड एक्टर अभिषेक बच्चन लंबे समय के बाद अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम भूमिका में दिखाए दिए थे। हालांकि फिल्म में अभिषेक की एक्टिंग की तारीफ की गई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब 'मनमर्जियां' के बाद जूनियर बच्चन ने एक और फिल्म साइन कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
इन दिनों अभिषेक डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन शूटिंग से लीक हुई तस्वीरों को देखकर तो यही कहा जा रहा है कि अभिषेक का ये रोल दमदार होने वाला है। लीक हुई तस्वीरों में अभिषेक खाकी रंग की शर्ट और कंधे पर गमछा लटकाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
इस फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। अभिषेक का ये लुक टपोरी वाला है। इतना ही नहीं कुछ फैंस का कहना है कि अभिषेक बच्चन के इस किरदार का लुक उनकी फिल्म 'युवा' के लल्लन जैसा है। बता दें कि युवा में अभिषेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थीं। लोगों को अभिषेक बच्चन का किरदार बहुत पसंद आया था।

4 of 5
अभिषेक बच्चन
सेट से लीक हुए वीडियो में अभिषेक ई रिक्शा पर पुलिस से बचकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं पीछे से 2 पुलिसवालें साइकिल से उनका पीछा कर रहे हैं। वीडियो को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि अभिषेक का किरदार रफ एंड टफ मवाली वाला होगा।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Twitter
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा तो ये भी है कि अनुराग बसु अपनी फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल की तैयारी में है। हालांकि खुद अनुराग बसु ये साफ कर चुके हैं कि उनकी आने वाली फिल्म में भी 'लाइफ इन अ मेट्रो' की ही तरह 4 कहानियां और 4 जोड़े होंगे लेकिन क्या ये 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें