फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ अभिषेक बच्चन के करियर का सूखा, 11 साल बाद बड़े बजट की फिल्म खोल देगी किस्मत

Sat, 17 Feb 2018 09:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन लंबे समय से किसी बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे थे। उनके करियर का यह सूखा अब खत्म हो गया है। प्रियदर्शन की फिल्म 'बच्चन सिंह' में अभिषेक को लीड रोल ऑफर किया गया है। फिल्म की शूटिंग धर्मशाला में 5 जून को शुरू होगी।
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक बच्चन
फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है लेकिन हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। कई एक्ट्रेस से बात चल रही है। इस बात की जानकारी प्रियदर्शन ने आईएएनएस से बात करने के दौरान कही। यह एक फैमिली कॉमेडी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक बच्चन
प्रियदर्शन के 36 साल के करियर की यह उनकी 93वीं फिल्म होगी। इसी के साथ अभिषेक बच्चन 11 साल बाद किसी फिल्म में सिंगल लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले अभिषेक 'हाउसफुल' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

4 of 6
अभिषेक बच्चन
इसके अलावा अभिषेक और ऐश्वर्या को फिल्ममेकर राजेश आर सिंह ने एक फिल्म ऑफर की है। इसमें दोनों 8 साल बाद साथ नजर आ सकते हैं। साल 2010 में ऐश और अभि ने फिल्म 'रावण' में साथ काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
abhishek bachchan
अगर सब कुछ ठीक रहा तो फैंस दोनों को फिर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। लेकिन ऐश्वर्या राय सोच-समझकर स्क्रिप्ट चुनती हैं। वो चाहती हैं कि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जाएं। जो हो नहीं पा रहा है। इसलिए फिलहाल  फिल्म लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala
ऐश्वर्या राय को पति के साथ काम करने का मौका मिला तो वो पीछे हट रही हैं। ऐश्वर्या की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पा रही। फीस को लेकर भी ऐश और प्रोड्यूसर्स की बात फंस रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें