फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ऐश्वर्या से नहीं मां से डरते हैं अभिषेक बच्चन, बहन ने करण जौहर के चैट शो में खोली पोल

Mon, 14 Jan 2019 10:38 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan
मशहूर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर करण जौहर के शो में गेस्ट के तौर पर एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा साथ में होंगे। इस दौरान करण जौहर कुछ ऐसे सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब देने में अभिषेक और श्वेता दोनों को हिचकिचाहट होगी। वैसे भी करण के शो में हमेशा नए-नए खुलासे होते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Abhishek Bachchan
हाल ही में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसमें अभिषेक ये बताते दिख रहे हैं कि वह सबसे ज्यादा किससे डरते हैं, दरअसल करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में अभिषेक और श्वेता बच्चन नंदा से पूछा कि अभिषेक मां जया और पत्नी ऐश्वर्या में से किससे ज्यादा डरते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan
इस पर अभिषेक कहते हैं मां से लेकिन तभी श्वेता कहती हैं नहीं अभिषेक वाइफ से ज्यादा डरते हैं। श्वेता का जवाब सुनने के बाद अभिषेक उन्हें रोकते हुए कहते हैं, करण ने रैपिड फायर राउंड मेरे साथ शुरू किया है तो जवाब मेरा ही माना जाएगा।
 

4 of 5
Abhishek Bachchan
अब अभिषेक असल में किससे ज्यादा डरते हैं ये तो वहीं जाने लेकिन ये प्रोमो देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि शो का ये एपिसोड मजेदार होने वाला है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच केमेस्ट्री भी खूब जंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aishwarya Abhishek
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या राय दोनों ही अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाले हैं। 8 साल बाद बॉलीवुड के टॉप कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 'गुलाब जामुन' से बड़े परदे पर साथ वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार दोनों मनी रत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। दोनों की रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ केमेस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें