फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक ने शुरू की अपनी इस फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर किया मास्क पहनने का आग्रह

Mon, 21 Sep 2020 12:25 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
छह महीने के लंबे ब्रेक के बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो संदेश जारी करके इस बात की जानकारी दी। और, साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि कोई जब भी बाहर निकले तो मास्क जरूर पहने। पिछले ही हफ्ते अभिनेता रणबीर कपूर ने भी शूटिंग शुरू कर दी है और रणवीर सिंह भी उनसे पहले एक विज्ञापन की शूटिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
देश में कोरोना वायरस से बिगड़े हालात तो अभी ज्यों के त्यों हैं लेकिन लोगों के कामकाज फिर से शुरू हो रहे हैं। सभी सावधानियों को ध्यान में रखकर काम शुरू किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी दिक्कतें तो हैं ही। बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके अभिषेक ने इस मुश्किल परिस्थिति में मास्क जरूर पहनने की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं आशा करता हूं कि आप सभी ठीक है और सुरक्षित हैं। मैंने यहां अपनी फिल्म 'द बिग बुल' की शूटिंग शुरू कर दी है। बस कुछ ही दिनों की शूटिंग बाकी है। और, याद रखें, आप जब भी बाहर जाएं तो अपनी सुरक्षा में कोई कमी ना छोड़ें। अपना मास्क जरूर पहनें।'
 

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram: bachchan
इस वीडियो के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा कि वह छह महीने बाद सेट पर वापस आ गए हैं और उन्हें वापस शूट पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। अभिषेक बच्चन के साथ इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी 80 और 90 के दशक के सबसे बड़े बैंक घोटाले के ऊपर आधारित है जिसे हर्षद मेहता ने अंजाम दिया था। फिल्म का निर्माण अजय देवगन और आनंद पंडित कर रहे हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए घोषित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द बिग बुल - फोटो : instagram: bachchan
अभिषेक बच्चन आजकल अपनी सुरक्षा का बखूबी ध्यान रख रहे हैं क्योंकि कुछ ही समय पहले वह भी कोरोना वायरस से ग्रसित हो चुके हैं। वह अकेले नहीं, बल्कि उनके पिता अभिनेता अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी इस वायरस का शिकार हुई थीं। हालांकि ये सभी अब इस बीमारी से मुक्त हो गए हैं और अपने अपने काम में भी लग गए हैं।

पढ़ें: Halahal Eros Now Review: सचिन खेडेकर व बरुन सोबती की कमाल की अदाकारी पर क्लाइमेक्स ने फेर दिया पानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें