फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन ने किया 2020 का दमदार आगाज, नई फिल्म का पोस्टर दिलाएगा 'गुरु' की याद

Thu, 02 Jan 2020 03:12 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
abhishek bachchan - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'द बिग बुल' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं वहीं अजय देवगन और आनंद पंडित इस फिल्म के निर्माता हैं। अजय और अभिषेक करीब आठ साल बाद एक साथ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं। पिछली बार दोनों फिल्म 'बोल बच्चन' में साथ देखे गए थे।  सामने आए ब्लैक एंड वाइट पोस्टर में अभिषेक बच्चन चश्मा पहने अंधेरे में खड़े हैं और चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
इस पोस्टर में लिखा है, '2020  'बिग बुल' का साल है। वह शख्स जिसने अपने सपनों को भारत को बेच दिया।' 'बिग बुल' एक वित्तीय आपराधिक ड्रामा जॉनर की फिल्म है जिसकी कहानी 1990 और 2000 दशक के बीच हुई वित्तीय बाजार की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। साझा किए पोस्टर में फिल्म की रिलीज होने की जानकारी नहीं दी गई है।



 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म में अभिषेक बच्चन स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार अदा करेंगे।  हर्षद शांतिलाल मेहता अपने समय का कुख्यात, दोषसिद्ध शेयर दलाल था। हर्षद मेहता ने अपनी चालाकी से चढ़ते शेयर बाजार से खूब पैसा कमाया था। शेयर बाजार का यह पहला घोटाला था जिसने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया था।  इस घपले का खुलासा टाइम्स ऑफ इंडिया की वरिष्ठ पत्रकार सुचेता दलाल के द्वारा किया गया था। 

4 of 5
harshad - फोटो : social media
वित्तीय अपराध करने के कारण हर्षद को गिरफ्तार किया गया और कई आपराधिक धाराएं लगाई गईं जिसमें से चार मामलों में उसे दोषी ठहराया गया था।  जिसके बाद हर्षद को पांच साल की सजा हुई और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। साल 2001 में 27 साल की उम्र में सीने में अचानक दर्द होने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय, अभिषेक और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
वह अपने जमाने में 'बिग बुल' के नाम से भी मशहूर था क्योंकि उसने स्टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में दिखे थे।  वहीं आने वाले दिनों में वह फिल्म 'लूडो' और 'बॉब बिस्वास' में भी नजर आएंगे। 

परदे पर लड़की बन खूब हिट हुए ये पांच अभिनेता, अब ये हीरो लड़की बन खेलने जा रहा 'लूडो'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें