अमिताभ बच्चन-सैयामी खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खास किरदार में दिखेंगे अमिताभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन भी इस आर बाल्की की इस फिल्म का हिस्सा होंगे। एक सूत्र ने बताया, 'अमित जी फिल्म के आखिरी शेड्यूल का हिस्सा होंगे, हालांकि वह डीवाई पाटिल स्टेडियम में शूटिंग नहीं करेंगे। उनके हिस्से की शूटिंग अलग से दूसरी लोकेशन पर होगी। फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, और वह घूमर में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे। अमित जी ने सभी आर बाल्की फिल्मों में अभिनय किया है, और वह इसके लिए भी सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।' बता दें कि 'घूमर' के अलावा, सैयामी ताहिरा कश्यप की 'शर्माजी की बेटी' और अश्विनी अय्यर तिवारी की 'फाडू' में काम कर रही हैं। 'शर्माजी की बेटी' में साक्षी तंवर और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी।