अजय, अभिषेक और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर 'यादों की बारात' नाम का एक शो आता था। इस शो में एक बार अजय देवगन,संजय दत्त और अभिषेक बच्चन पहुंचे थे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआती दिनों का एक किस्सा शेयर किया। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बतौर एक्टर एंट्री करने से पहले प्रोडक्शन ब्वॉय और अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। उन्होंने बताया कि जब फिल्म 'मेजर साहब' की शूटिंग हो रही थी, तब वह उस फिल्म के प्रोडक्शन ब्वॉय थे।