बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड सहित उनके फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। वहीं मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ बर्थडे का जश्न मनाते दिखे।
विज्ञापन
2 of 5
Abhishek Bachchan
- फोटो : amar ujala
मुंबई के पॉश इलाके बीकेसी में अभिषेक बच्चन ने बीती रात अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। सफेद स्पोर्ट्स हूडी और नीली जींस में अभिषेक ने इस मौके के लिए अपना लुक कैजुअल ही रखा। उनके साथ पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या भी नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 5
Aaradhya
- फोटो : amar ujala
ऐश्वर्या ने पति के जन्मदिन की खूबसूरत शाम को अपनी बेहतरीन ड्रेस से जगमग कर दिया। अपनी बेटी आराध्या को ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए बिल्कुल बार्बी डॉल की तरह सजाया। जुनियर बच्चन के साथ सीनियर बच्चन भी नजर आए।
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : amar ujala
जी हां, हम बात करे रहे हैं महानायक अमिताभ बच्चन की। अभिषेक के इस जश्न में अमिताभ बच्चन के चेक कोट पर सबकी निगाहें टिकी रहीं और बर्थडे बॉय से ज्यादा लाइम लाइट सीनियर बच्चन ने ही बटोरी।