फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की पेंटिंग के लिए इतने लाख रुपये देने पर फराह खान ने अभिषेक बच्चन का किया शुक्रिया, ऐसे जताई खुशी

Mon, 27 Apr 2020 10:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan, Farah Khan, Anya - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान की बेटी आन्या इन दिनों अपनी स्केच पेंटिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। आन्या इस पेंटिंग के जरिए लॉकडाउन से प्रभावित जानवरों की मदद के लिए फंड जुटा रही हैं। उनके इस सहयोग के लिए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी आगे आए हैं। अभिषेक बच्चन ने आन्या की पेंटिंग के लिए अच्छी खासी रकम दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने आन्या की पेंटिंग के लिए उन्हें एक लाख रुपये दिए हैं। जिससे उन्हें आवारा जानवारों की मदद के लिए फंड में सहयोग मिलेगा। इस बात की जानकारी फराह खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी और अभिषेक बच्चन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बेटी की पेंटिंग के लिए एक लाख रुपये देने पर उनका शुक्रिया अदा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Farah Khan - फोटो : instagram
तस्वीर में फराह खान अभिषेक बच्चन को गले लगाती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक स्केच के लिए एक लाख रूपए कौन देता है?? सिर्फ अभिषेक बच्चन, इससे अब आन्या की चैरिटी दोगुनी हो गई है! धन्यवाद मेरे दिलदार पागल दोस्त, ढेर सारी झप्पी जो तुम्हें पसंद नहीं है।' सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और फराह खान की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 
 

4 of 5
बेटी के साथ फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फराह खान की बेटी आन्या आवारा जानवरों के लिए अपने पेंटिंग के जरिए तब से फंड जोड़ रही हैं जबसे पूरे देश में लॉकडाउन लागू हुआ है। बीते दिनों फराह खान की 12 साल की बेटी आन्या ने आवारा जानवरों की मदद के लिए 70 हजार रुपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए थे। इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने अपने सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने आन्या की जानवरों की तस्वीर बनाते हुए एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farah khan - फोटो : amar ujala
इस वीडियो के साथ फराह खान ने बताया था कि आन्या ने जानवरों की तस्वीर बनाकर 70 हजार रुपये जमा किए हैं, जो वह आवारा जानवरों की देखभाल और खाने के लिए आर्थिक मदद के तौर पर देंगी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने पालतू पशुओं का स्केच बना कर और उसे प्रति स्केच एक हजार रुपये में बेच कर पिछले पांच दिन में 70 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं। इन रुपयों का इस्तेमाल आवारा और जरूरतमंद पशुओं को खाना खिलाने में किया जा रहा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'उन सभी दयालु लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का आर्डर दिया और दान किया।'
 
पढ़ें: लॉकडाउन के बीच इस अभिनेता ने की शादी, सीएम राहत कोष में आर्थिक मदद के तौर पर दी शादी की रकम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें