अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन का सारा जीवन अपेक्षाओं के भारी बोझ से लदा रहा है। अपने दादा हरिवंश राय बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन के कद को छूने की उम्मीदें लोगों ने उनसे हमेशा की। उन्हें हमेशा अपने दादाजी और पिता के ढांचे में तौला गया है। बेहतरीन अभिनेता होने के बावजूद अभिषेक बच्चन के करियर को वो स्टारडम अब तक नहीं मिल सका जो अमिताभ बच्चन के पास आज इस उम्र में भी कायम है। अब अभिषेक के करियर को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ का सहारा है। दोनों जल्द ही गुलाब जामुन में नजर आने वाले हैं। हम उम्मीद करते हैं पहले की तरह ही ये जोड़ी एक बार फिर परदे पर कमाल दिखाए।