बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। ये हम नहीं कह रहे, ये तो कह रहा है पूरा सोशल मीडिया। सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐश्वर्या राय बच्चन के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में पति अभिषेक के एक ट्वीट ने फैन्स के बीच हड़कंप ही मचा दिया। अभिषेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देख फैन्स ने बधाइयों का झड़ी लगा दी।