फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेम्स बॉन्ड 'की तरह बनने जा रही 'धूम 4', भाई के बाद आदित्य चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन का भी काटा पत्ता

Fri, 14 Sep 2018 04:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhoom
अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भले ही बड़े फिल्मी खानदानों से हों परंतु उन्हें दर्शकों ने नकार दिया है। नतीजा यह कि अब उनके हाथ से वह फिल्म भी खिसकने वाली हैं जिसे वह अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना करते थे। खबर है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी 'धूम' सीरीज को आगे बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसका बजट बहुत बड़ा होगा।
विज्ञापन

2 of 5
dhoom
आदित्य का इरादा 'धूम' सीरीज को कुछ-कुछ जेम्स बॉन्ड के अंदाज वाली स्टाइलिश फिल्म बनाने का है। ऐसे में उन्होंने तय किया है कि चोर-पुलिस की इस कहानी में सबसे पहले पुलिसवालों की फ्लॉप जोड़ी अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा को हटाया जाए। उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी में अफसर के रोल में अभिषेक दिखते रहे जबकि उदय उनके जूनियर सहायक। जो कॉमेडी करते हुए यहां-वहां लड़कियों पर फिदा रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
dhoom heroes
रोचक बात है कि 'धूम' सीरीज की पिछली तीनों फिल्मों में पुलिसवालों से बड़े सितारे चोर रहे हैं। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान। इन्हीं के नाम पर 'धूम' सीरीज चली और बिकी। किसी ने धूम का श्रेय अभिषेक-उदय को नहीं दिया। समय के साथ इनकी चमक और फीकी पड़ती गई। ऐसे में लंबे समय से योजना बना रहे आदित्य ने तय किया है कि 'धूम-4' को अधिक स्टाइलिश बनाते हुए बाजार से नए सितारे लिए जाएं, जो पुलिस जोड़ी की भूमिका में दर्शकों को आकर्षित करें। ऐसे में फिल्म में न केवल ताजगी आएगी बल्कि बड़े बजट की रिकवरी भी आसान रहेगी।

4 of 5
धूम 4 - फोटो : self
बीते कुछ महीनों में 'धूम-4' की चर्चाएं हुई हैं। आमिर के बाद आदित्य चाहते हैं कि खान तिकड़ी के बाकी दो सितारों में से किसी को लिया जाए। शाहरुख-सलमान दोनों के नाम आते रहे। सलमान आज की तारीख में शाहरुख से बड़े सितारे हैं और आदित्य उन्हें 'धूम-4' में लेना चाहते हैं। सलमान शुरू से झिझकते रहे। इसकी पहली वजह अभिषेक बच्चन हैं क्योंकि वह सलमान की पूर्व गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के पति हैं। दोनों आमने-सामने नहीं पड़ते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
'धूम-4' से दूरी की दूसरी वजह खुद सलमान ने पिछले दिनों बता दी कि वह खलनायक वाली भूमिका नहीं करेंगे क्योंकि उनके फैंस का दिल टूट सकता है। सलमान मानते हैं कि फैंस उनकी हरकतों को फॉलो करते हैं और उन्हें गलत काम करते देखेंगे तो बुरा मानेंगे। अत: सलमान रिस्क नहीं लेना चाहते। ऐसे में आदित्य की नजरें शाहरुख पर हैं लेकिन फिलहाल वह फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी होने के बाद अगली फिल्म 'सैल्यूट' की तैयारियों में लगे हैं। जानकारों का कहना है कि आदित्य इस बीच अभिषेक-उदय का विकल्प ढूंढने में लगे हैं। उन्होंने उदय को तो फैसला सुना दिया है परंतु उनकी अभिषेक से बातचीत होनी है। वह सोच में पड़े हैं कि कैसे अभिषेक को बताएं कि वह 'धूम-4' में उनकी उनकी जगह नए चेहरे को लेना चाहते हैं क्योंकि चोपड़ा परिवार के बच्चन परिवार से पारिवारिक रिश्ते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें